{"_id":"28-46568","slug":"Kathua-46568-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में सजा बैसाखी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में सजा बैसाखी मेला
Kathua
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आज बैसाखी पर्व है। इस मौके पर शहर के रामलीला मैदान में बैसाखी मेला लगाया गया है। इस एक दिवसीय मेले में झूले और खाने-पीने के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले में कृषि से जुड़ी जानकारी देने के लिए भी स्टाल होंगे। बैसाखी की पूर्व संध्या पर मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
सोमवार को दिन भर बैसाखी मेले की धूम रहेगी। हर साल की तरह लोगों के लिए खरीदारी का मौका मिलेगा। दोपहर तक बच्चों और युवाओं के लिए स्टाल खुल जाएंगे। सुबह से ही बैसाखी पर्व से जुड़े गानों से शहर गूंज उठेगा। पिछले साल मेले में किसानों के लिए कुछ खास नहीं था, लेकिन इस बार कृषि स्टाल लगाए गए हैं। यहां किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्हें बीज और खाद के बारे में भी बताया जाएगा। किसानों के लिए बैसाखी इस बात का सूचक मानी जाती है कि खेतों में लहराता सोना अब तैयार है और उस सोने से किसान अपने को समृद्ध कर सकते हैं।