{"_id":"28-42251","slug":"Kathua-42251-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएफ मामले पर भड़का शिक्षकों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएफ मामले पर भड़का शिक्षकों का गुस्सा
Kathua
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ (ब्यूरो)। जोन मल्हार में जीपीएफ मामले में जांच के बाद भी उचित कार्रवाई न होने के विरोध में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शहीद भगत सिंह पार्क में शिक्षकों ने कहा कि जिला उपायुक्त द्वारा गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट के बाद भी वरिष्ठ सहायक का तबादला नहीं किया गया है। ऐसे में शिक्षकों को मिलने वाले जीपीएफ का क्या हुआ, इसकी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए जम्मू-कश्मरी टीचर्स फोरम के जिला महासचिव अमर नाथ ठाकुर ने कहा कि मल्हार जोन में एसएसए के शिक्षकाें को जीपीएफ नहीं मिला है, जबकि जोन अधिकारियों ने कहा था कि शिक्षकों के खातों में पैसा पहुंचा दिया गया है। वहीं शिक्षकों को पैसा नहीं मिला। विभाग अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। इस मौके पर प्रवीण सिंह, मनोहर लाल, रोमेश कुमार, बलवीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ सरकार तो भेदभाव कर रही है, अब विभाग भी शिक्षकों का शोषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक शिक्षकों को जीपीएफ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि लाखों की राशि को विभाग छुपा रहा है। ऐसे में शिक्षकों का गुस्सा सरकार के खिलाफ भड़क लाजमी है। कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के कर्मचारी का तबादला किया जाना चाहिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जोन के जेडईओ को शिक्षकों की जीपीएफ का ब्योरा भेजने को कहा गया है। विभाग कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन