{"_id":"28-42249","slug":"Kathua-42249-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को नमन कर ‘शांति दूत’, गुब्बारे छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को नमन कर ‘शांति दूत’, गुब्बारे छोड़े
Kathua
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने नार्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता को कठुआ और राज्य का गौरवान्वित करने वाला इवेंट करार दिया है। चौथी नार्थ जोन पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आईजीपी जम्मू जोन राजेश कुमार ने कहा कि शहीदों की याद में यह विशेष आयोजन है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और शहीद वेलफेयर कमेटी के सहयोग से लगातार चौथे वर्ष इतने बड़े पैमाने पर सफल आयोजन मेजबानों के लिए गौरव की बात है।
रणजी ट्रॉफी मैच में बाहरी राज्यों की टीमें आती हैं। इसी तर्ज पर नार्थ जोन की इस प्रतियोगिता में भी देश के नामी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। डीआईजी शकील अहमद बेग ने कहा कि पुलिस विभाग के शहीदों को याद करना बेहद जरूरी है।
नार्थ जोन प्रतियोगिता के जरिये हर साल शहीदों के परिवार को सम्मान देने के अलावा देश के लिए दी गई कुर्बानियाें का स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि नार्थ जोन प्रतियोगिता पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम का बड़ा इवेंट हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं खिलाड़ियों का उत्साहवर्र्धन किया गया। इस दौरान कबूतर और गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का औपचारिक आगाज किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त, एसपी, सेना के ब्रिगेड कमांडर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आयोजन के सहयोगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
नम हुईं आंखें
कठुआ (ब्यूरो)। टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के आगाज से पूर्व पारंपरिक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शहीद के परिवार वालों ने भी श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान शहीद के परिवार वालों की आंखें भर आईं। आयोजन स्थल के पास अपने बेटे, पिता, पति की तस्वीर को अपलक देखते रहे। सभी एक-दूसरे को सांत्वना देते रहे।