{"_id":"28-33792","slug":"Kathua-33792-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हुआ पीडीपी का सियासी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हुआ पीडीपी का सियासी अभियान
Kathua
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। विशाल रैली कर शक्ति प्रदर्शन करने के बाद से पीडीपी की गतिविधियों में तेजी आ गई है। शहर से सटे नगरी कसबे में कार्यक्रम का आयोजन कर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हुए नए सदस्याें को सदस्यता पत्र वितरित किए गए। साथ ही पार्टी नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान 300 नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता पत्र बांटे गए। अपने संबोधन में कार्यक्रम के आयोजक और पीडीपी के जोनल महासचिव अनिल सिंह अंदोत्रा ने कहा कि जनता की समस्याएं हल करना पार्टी की प्राथमिकता है। ऐसे में पार्टी को मजबूती प्रदान करना अवाम के हक में हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत, ग्राम और मतदान केंद्र स्तर की कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें खासा उत्साह भी देखने को मिला है। पार्टी में शामिल हो रहे नए चेहरों को भी अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पार्टी मजबूती के अभियान को अंजाम तक पहुंचाना होगा। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे नगरी समेत जगेईं, जरमाल, खोख्याल, पंडोरी, लखनोट, सैदपुर के अलावा कंडी क्षेत्र के अंदरेड़, फाफल, दिलवां और कठुआ से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी मजबूती का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मौजूद सरजीवन सिंह, कुशल सिंह, रामकृष्ण, गोपाल चंद और नसीब चंद ने भी अपने विचार रखते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एकजुटता से कार्य करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मौजूद सरजीवन सिंह, कुशल सिंह, रामकृष्ण, गोपाल चंद और नसीब चंद ने भी अपने विचार रखते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एकजुटता से कार्य करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन