{"_id":"28-33757","slug":"Kathua-33757-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज करंट लगने से लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज करंट लगने से लाइनमैन झुलसा
Kathua
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। कसबे के वार्ड नंबर नौ में ग्यारह केवी विद्युत लाइन पर काम करते समय मंगलवार को एक लाइनमैन करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद यहां से गंभीर हालत में जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक कसबे के वार्ड नंबर एक का रहने वाला लाइनमैन मक्खन सिंह पुत्र गंगा सिंह जब मस्जिद मोहल्ले के समीप ग्यारह केवी लाइन पर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी बीच अचानक उसमें करंट का प्रवाह हो गया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और उसकी बाजू तथा छाती बुरी तरह झुलस गई। उसे उठा कर उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति ज्यादा नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया। दूसरी ओर लाइनमैन को करंट लगने की खबर मिलते ही विभाग के एईई मोहम्मद शफी, जेई नरेंद्र खजूरिया सहित पूरे विभाग के कर्मी उपजिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।