{"_id":"28-33288","slug":"Kathua-33288-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ भड़के शिक्षक
Kathua
Updated Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम के बैनर तले शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। अपनी लंबित मांगों को पूरा किए जाने को लेकर मांग करते हुए उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की। डीसी को मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद शहीद भगत सिंह पार्क तक रोष मार्च निकाला गया। उन्होंने सरकार की नीतियों को शिक्षकों के विरोधी बताते हुए शिक्षा विभाग में धांधली का भी आरोप लगाया। जेकेटीएफ सदस्यों ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। फोरम के अध्यक्ष पूर्ण सिंह ने कहा कि आठ पहले हुई डीपीसी के बाद अभी तक शिक्षकों को तैनाती की नई जगह नहीं दी जा रही है। सितंबर से शिक्षकों को डीपीसी में क्लीयर किया है और आठ महीने के बाद भी मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार दोगली नीति अपना रही है। कश्मीर संभाग के शिक्षकों को एक मई से एडजस्टमेंट दे दी गई है, जबकि जम्मू संभाग के शिक्षकों के साथ भेदभाव हो रहा है। प्रवीण सिंह ने कहा कि राज्य शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। इस अवसर पर मो. सादिक, अमर ठाकुर, कुलदीप सिंह आदि ने भी सरकार की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन