फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दशकों बाद भी नहीं

दशकों बाद भी नहीं

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Kathua
Kathua Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। ग्रामीणों ने मिडिल स्कूल थड़ाकल्बाल का दर्जा नही बढ़ाए जाने पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से फौरन इसे हाई स्कूल बनाने की मांग की है। गड़ी थड़ाकल्बाल में जन कल्याण सोसाइटी द्वारा आयोजित बैठक में भगत राम शर्मा और देसराज वर्मा ने बताया की वर्ष 1956 में थड़ाकल्बाल में स्कूल खोला गया था, लेकिन कई साल गुजर जाने के बावजूद स्कूल का दर्जा हाई स्कूल नहीं किया गया है। वहीं, इसके बाद वजूद में आए कई स्कूलों का दर्जा बढ़ा कर हायर सेकेंडरी तक कर दिया गया है। थड़ाकल्बाल के विद्यार्थियों को हाई स्कूल की शिक्षा के लिए हाई स्कूल उच्चापिंड और हाई स्कूल सैलना जाना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि मिडिल स्कूल को हाई स्कूल बनाया जाए। बैठक को जितेंद्र सिंह भडबाल, शंकरदास, अख्तर अली, सुभाष चंद्र, प्रकाश चंद, जगदीश सपोलिया, धर्म सिंह, रतनचंद, मंगूराम, हीरा सिंह, मोहिंद्र वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed