{"_id":"28-23911","slug":"Kathua-23911-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर को जिला बनाने के लिए होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर को जिला बनाने के लिए होगा बड़ा आंदोलन
Kathua
Updated Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर (ब्यूरो)। बिलावर को जिला का दर्जा दिलवाने के लिए स्थानीय जनता ने बड़ा आंदोलन लड़ने का मन बना लिया है। इस सिलसिले में इलाके की जनता को आंदोलन के प्रति जागरूक करने के लिए एक 51 सदस्यीय जनजागरण कमेटी का गठन किया गया है। यही नहीं आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने के लिए तीन नवंबर को नगर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस संबध में बिलावर जिला आंदोलन संगठन की एक बैठक बंसीलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
आंदोलन के संयोजक एडवोकेट हरिचंद जलमेरिया ने कहा कि सरकार ने जिला कठुआ के पहाड़ी इलाके बिलावर, बसोहली और बनी की हमेशा ही अवहेलना की है। जलमेरिया ने कहा कि जब 1978 में सरकार ने कश्मीर संभाग में चार नये जिले बनाए तो उस समय भी बिलावर की अनदेखी की गई। बल्कि 2007 में जब आठ नये जिलों का गठन हुआ तो उस समय भी बिलावर को उसका हक नहीं दिया गया। उन्होंने इलाके की तमाम जनता से कहा कि वे अपना हक लेने के लिए एक बड़ा आंदोलन को तैयार हो जाएं। बैठक में चुनीलाल मिस्त्री, जगदेव सिंह, हुक्म सिंह, विनोद कु मार, भगतराम, कृष्णचंद अरविंद सिंह और अन्य कई लोग उपस्थित थे।