फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा

पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा
हीरानगर। हरदो मुट्ठी पंचायत की वार्ड आठ में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पीडीपी के नेता सरदार चरणजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आजादी के इतने सालों बाद भी इस इलाके में रहने वाले तीन सौ से अधिक लोगों को आज भी पेयजल सुविधा नहीं मिली है। महिलाओं को मीलों सफर तय कर पानी लाना पड़ता है। केंद्र सरकार विकास के दावों की बात कर रही है लेकिन आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। इस इलाके की महिलाएं लगभग 4 किलोमीटर सफर तय कर पानी लेने जाती। कई बार संबंधित विभाग से इलाके में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा चुकी है। इस पर ना तो कभी विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान दिया और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने।
विज्ञापन

उन्होंने कहा लोगों को पेयजल सुविधा नहीं मिली तो आगे भी प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed