फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   हथियारों का जखीरा मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई

हथियारों का जखीरा मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
हथियारों का जखीरा मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई
कठुआ/हीरानगर। गणतंत्र दिवस से पहले बिलावर के डाबी इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद होने के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कठुआ शहर में भी पुलिस वाहनों की चेकिंग करती नजर आई। हीरानगर में जम्मू-पठानकोट हाईवे और सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने नाकेबंदी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस का कहना है कि पहले से ही हाई अलर्ट चल रहा है। उसी हिसाब से सुरक्षा कड़ी है और समय-समय पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहे हैं। एसडीपीओ रविंद्र सिंह ने कहा पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सीमावर्ती इलाकों से लेकर नेशनल हाईवे तक सिक्योरिटी टाइट है। किसी प्रकार की कोई गतिविधि न हो इसके लिए समय-समय पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहे हैं। पिछले हफ्ते भी सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसलिए यह कहना भी सही नहीं है कि सुरक्षा व्यवस्था अब कड़ी की गई है, क्योंकि पिछले कुछ महीने से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। एक तरह से हाई अलर्ट लेवल की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हथियारों का जखीरा मिलने के बाद जवानों को और सतर्कता बरतने की हिदायत जरूर दी गई है। कठुआ शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए। जगह-जगह लगाए गए नाकों पर वाहनों को रोक कर चेकिंग की जा रही थी। पुलिसकर्मी वहां से गुजरने वाले लोगों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed