फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   आतंकवाद पर नेकां और कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करें: जितेंद्र

आतंकवाद पर नेकां और कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करें: जितेंद्र

विज्ञापन
आतंकवाद पर नेकां और कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करें: जितेंद्र
कठुआ। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस सहित उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन्हें आतंकवाद पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टियों को यह तय करना होगा और जनता को भी बताना होगा कि वे आतंकवादियों या उनके समर्थकों के साथ हैं या फिर देश के सुरक्षाबलों के साथ। वे रविवार को कठुआ में भाजपा की तरफ से आयोजित नवरत्न सम्मेलन में शिरकत करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि शुक्रवार की नमाज के बाद श्रीनगर की जामिया मस्जिद में मास्क पहने युवाओं का झुंड आईएसआईएस के झंडे लहराते हुए पाया गया। यह संकेतक है कश्मीर केंद्रित नेताओं के लिए चाहे वे अलगाववादी खेमे के हों या मुख्य धारा के। उन्होंने राजनीति में अपनी प्रमुखता के लिए आतंकवादियों और भारत-विरोधी समूहों के प्रति तुष्टिकरण की नीति का पालन किया, अब वे खुद आतंकवादियों के आगे बेबस हो चुके हैं।
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई के लिए सभी दलों को एक होने का आह्वान भी किया जाता रहा, लेकिन उन्होंने राजनीतिक अंक बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य विकास और अमन बहाली है। इसके लिए सुरक्षाबलों को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव के बाद कठुआ में विकास की बाढ़ आई है, जिसे यहां के लोगों ने महसूस भी किया है। इस दौरान उन्होंने जिले में पूरी हुई और जारी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरत्न सम्मेलन से भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पार्टी और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ। शहर में रविवार को भाजपा की ओर से नवरत्न सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया है। इस दौरान नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर भी जानकारी देते हुए जन-जन तक भाजपा की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि लोगों ने वर्ष 2014 में उन पर भरोसा किया और विधानसभा में भेजा। आज कठुआ के हर कोने में विकास करवाया गया है। इसके लिए उन्होंने सांसद और पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का भी आभार जताया। जसरोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को कठुआ के लिए मंजूर किया गया, जिसे डॉ. सिंह ने संभव करवाया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में लोग यदि उन्हें फिर मौका देंगे तो विकास कार्यों की रफ्तार को और तेज किया जाएगा। साथ ही जो परियोजनाएं शुरू हुई हैं इन्हें समापन तक लाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी हरिंद्र गुप्ता, नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed