फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   70 electricity connections cut, two lac of revenue collected

70 कनेक्शन काटे, दो लाख राजस्व वसूला

Sat, 27 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
70 electricity connections cut, two lac of revenue collected

बिजली विभाग को अवैध कनेक्शनों और बिजली बिल न जमा करवाने वालों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने शहर के पारलीवंड इलाके में दबिश दी। इस मौके पर एक-एक कर कनेक्शनों और बकाया बिल की जांच करते हुए 70 घरों और दुकानों की बिजली को काट दिया गया।

विज्ञापन


इससे विभाग ने शुक्रवार को ही करीब दो लाख रुपये का राजस्व वसूल किया है। विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता गणेश कुमार ने बताया कि इलाके में अवैध कनेक्शनों के साथ बकायादारों पर कार्रवाई की गई है। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने पिछले कई वर्षों से बिजली का बिल नहीं चुकाया है। उनका बकाया हजारों में है।
विज्ञापन


महानपुर के विभिन्न गांवों में भी विभागीय टीम ने 40 कनेक्शन काट दिए। इसके साथ ही एक  लाख 66 हजार राजस्व भी वसूला गया है। विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि कठाड़, धमलाड़ रैपर और नौशहरा में विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जहां 10 हजार से अधिक बकाया वालों के कनेक्शन काटे गए हैं, वहीं अवैध कनेक्शनों को भी काट दिया गया है।
बनी में उपभोक्ताओं को डोर टू डोर जाकर जागरूक किया गया। विभाग के अधिकारी सुरजीत चौहान ने बताया कि अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई से पूर्व एक बार फिर एमनेस्टी स्कीम की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed