फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   64 infected in Kathua, 83 in Lakhanpur

कठुआ में 64, लखनपुर में 83 संक्रमित मिले

विज्ञापन
64 infected in Kathua, 83 in Lakhanpur
डीसी दफ्तर में जाने के लिए कतारों में लगे लोग, बिना जांच के नहीं मिली अनुमति - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जांच के साथ ही दोगुनी हो गई है। हालात यह हैं कि मंगलवार को कठुआ जिले से जहां 64 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है वहीं लखनपुर कॉरिडोर पर जांच के दौरान 83 लोगों को संक्रमित पाया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के केंद्रों के अलावा डीसी कार्यालय और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भी कोविड जांच की गई। डीसी दफ्तर में तैनात एक पोस्टमैन और एक कर्मचारी संक्रमित मिले तो वहीं पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 14 को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परोल से 19, कठुआ से 26, बिलावर से दस, बसोहली से एक और हीरानगर से सात लोगों के साथ-साथ बनी में एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। उधर, लखनपुर कॉरिडोर पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। जांच के दौरान संक्रमित पाए गए 83 लोगों में से 42 अन्य राज्य, जबकि 41 जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों से हैं। प्रदेश प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन को जिले में लागू करते हुए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें दुकानों को सप्ताह के सभी दिन सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक खुले रखने की अनुमति दी गई है। बार और रेस्त्रां के लिए भी 50 फीसदी क्षमता के साथ रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। जिसमें डबल वैक्सीनेशन या 48 घंटे के भीतर की निगेटिव कोरोना जांच रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, कोचिंग सेंटर को ऑनलाइन कक्षाएं ही लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिम और इनडोर स्पोटर्स कांप्लेक्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही अनुमति रहेगी। शादी विवाह या समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या भी अधिकतम 25 निधार्रित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed