{"_id":"5b9eb155867a557fea1194b9","slug":"61537126741-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की गारंटी मिले तो कांग्रेस निकाय चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की गारंटी मिले तो कांग्रेस निकाय चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि यदि निकाय चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार उम्मीदवारों की सुरक्षा की गारंटी ले तो वह निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। ये बातें रविवार को कांग्रेस की तरफ से ब्राह्मण सभा के हाल में आयोजित पार्टी के अधिवेशन में विधान परिषद सदस्य ठाकुर बलवीर सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि जम्मू और लद्दाख संभाग में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन घाटी के हालात जिस तरह से खराब हुए हैं उसमें उम्मीदवारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें भी चर्चा में हैं कि सरकार कभी भी सरकार यू टर्न लेकर चुनाव रद्द कर सकती है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य में आतंकी खुलेआम घूम रहे हैं और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ कर आतंकी झज्जर कोटली पहुंच गए। यह घुसपैठ कैसे संभव हो पाई इस बारे में अब तक कुछ नहीं पता चल सका है। ऐसे में निकाय चुनाव करवाने के साथ सुरक्षा देना राज्य सरकार के लिए और भी बड़ी चुनौती होगा। उन्होंने विकास के नाम पर भाजपा द्वारा लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के संगठन सचिव पंकज डोगरा ने आह्वान करते हुए कहा कि लोग आगामी पंचायती और निकाय चुनाव में भाग लें। उन्होंने पूर्व पीडीपी और भाजपा की सरकार के कार्यकाल को कुशासन बताते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा लोगों ने भुगता है। इसका जबाव जनता इन चुनावों में साफ छवि और बेहतर उम्मीदवारों, लोक सेवकों को समर्थन देकर देगी। इस मौके पर पूर्व विधायक गिरधारी लाल, रविंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह, पवन कुमार, कर्ण सिंह, निर्दोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के ब्लाक प्रधान रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि लोग भाजपा व पीडीपी की पूर्व सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर ही कांग्रेस में आ रहे हैं। वे जान चुके हैं कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, एम.एल.सी. ठाकुर बलवीर सिंह ने कहा कि रियासत में पंचायती एवं निकाय चुनावों की घोषणा की गई है जिसके लिए वे राज्यपाल के आभारी हैं। सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश एवं केंद्र हाईकमान के आदेशों पर कांग्रेस इन चुनावों में भाग लेगी।
अवाम चुनावों करवाने के हितों को लेकर आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में राजनीतिक पार्टियां बायकाट कर रही है, उन्हें डर है कि कहीं कश्मीर में हालात बेकाबू में न हो जाएं और चुनाव रद्द कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार को पंचायती और निकाय स्तर पर सभी को सुरक्षा देनी होगी। सरकार सुरक्षा को लेकर हर उ मीदवार को अगर भरोसा दिलाती है और सुरक्षा प्रदान करती है तो फिर चुनाव बेहतर ढंग से हो पाएंगे। उधर,