फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   5.53 crore water supply scheme inaugurated in Dharamkot

Kathua News: धर्मकोट में 5.53 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
5.53 crore water supply scheme inaugurated in Dharamkot
वाटर सप्लाई स्कीम धर्मकोट का उद्घाटन करते विधायक सतीश शर्मा। स्रोत संवाद।
क्षेत्र के धर्मकोट गांव में लोगों को जल्द ही पेयजल की किल्लत से बड़ी राहत मिलने वाली है। बहुप्रतीक्षित पेयजल आपूर्ति योजना (वॉटर सप्लाई स्कीम) धर्मकोट का काम शनिवार को शुरू हो गया, जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सतीश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

यह महत्वाकांक्षी योजना धर्मकोट गांव की चार हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ पहुंचाएगी। योजना के तहत गांव में लगभग छह सौ कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे हर घर तक पीने का स्वच्छ पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) शिव दर्शन ने बताया कि वाटर सप्लाई स्कीम धर्मकोट के तहत धनारी नाले में डगवेल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा इस योजना में एक फिल्ट्रेशन प्लांट और एक संप टैंक का निर्माण भी किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद जल शक्ति विभाग द्वारा धर्मकोट गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सतीश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से पांच करोड़ 53 लाख की बड़ी राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि बिलावर विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक नल के माध्यम से जल पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। यह योजना केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में पीने के पानी की सुविधा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed