फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   आचार संहिता के उल्लंघन पर सरपंच प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

आचार संहिता के उल्लंघन पर सरपंच प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 02 Dec 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन पर सरपंच प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर की भैया पंचायत के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने एक सरपंच पद के उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। अमर उजाला के पास उपलब्ध शिकायत की प्रति के अनुसार जोनल मजिस्ट्रेट ने थाना प्रभारी को लिखा कि भैया पंचायत हल्का के लोग बार बार शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, जिसमें पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा बार-बार उनकी पंचायत में कैंपेनिंग के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें प्रचार करने को मना किए जाने के बावजूद पूर्व मंत्री ने मोहल्ला दर मोहल्ला प्रचार जारी रखा। जोनल मजिस्ट्रेट ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने को लिखा है। जोनल मजिस्ट्रेट ने बताया कि भाजपा के एक नेता की ओर से लगातार उन्हें शिकायत मिल रही थी। टीम ने भी पाया था कि पूर्व मंत्री आचार संहिता का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं, लिहाजा उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा गया है। पुलिस ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट की शिकायत के बाद सरपंच पद के उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर संख्या 158/2018 में आरपीसी की धारा 188 और रिपरेजेंटेशन और पीपुल्स एक्ट 133 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed