{"_id":"693b209a364aff849d07d416","slug":"50-players-participated-in-the-football-trials-kathua-news-c-201-1-knt1006-127101-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फुटबॉल ट्रायल में 50 खिलाड़ियाें ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फुटबॉल ट्रायल में 50 खिलाड़ियाें ने लिया भाग
विज्ञापन
कठुआ। युवा सशक्तीकरण और खेल उत्कृष्टता पहल के तहत मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में फुटबॉल के ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन में जिला पहाड़ी क्षेत्र के छह जोन से आने वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की अध्यक्षता में पुरुष प्रतिभागियो के लिए करवाए जाने वाले आयोजन में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, आयोजित ट्रायल की देखरेख कर रहे जेडईपीओ बसोहली तारा सिंह ने बताया कि विभाग का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें भविष्य में अवसर प्रदान करना है। इसी की पूर्ति के आज ट्रायल आयोजित किया गया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा की जाने वाली यह पहल न केवल खेल संस्कृति को मजबूत करेगी बल्कि कठुआ जिले के युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।