फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   3.79 lakh rupees disappeared from the bank account as soon as the e-challan message was opened on WhatsApp.

Kathua News: व्हाट्सएप पर ई-चालान का मैसेज खोलते ही बैंक खाते से गायब हो गए 3.79 लाख रुपये

विज्ञापन
3.79 lakh rupees disappeared from the bank account as soon as the e-challan message was opened on WhatsApp.
जिला साइबर सेल में पीड़ित ने दर्ज करवाई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले के ग्रामीण इलाके हटली से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों ने व्हाट्सएप पर फर्जी ई-चालान मैसेज भेजकर संबंधित के खाते से 3 लाख 79 हजार रुपये की चपत लगाई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिला साइबर सेल में दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित सेठी राम ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप नंबर पर ई-चालान संबंधी संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में भेजे गए लिंक को जैसे ही खोला, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। कुछ ही देर बाद फोन में नेटवर्क बंद हो गया तथा सिम कार्ड भी नो सर्विस दिखाने लगा। इसके बाद पीड़ित ने डुप्लीकेट सिम लेने के लिए संबंधित मोबाइल कंपनी के केयर सेंटर पहुंचा। वहां आधार कार्ड देने पर उसे पता चला कि उसका आधार भी ब्लॉक हो चुका है। आधार को दोबारा सक्रिय करवाने और नई सिम प्राप्त करने के बाद जब उसने अपने बैंक खाते की जांच की तो उसके होश उड़ गए। खाते से 3 लाख 79 हजार रुपये की पूरी राशि गायब हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित के परिजन धर्मपाल ने बताया कि उसका खाता जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण बैंक की शाखा हटली में था। उन्होंने बताया कि पीड़ित एक मजदूर है और उसने बड़ी मेहनत से पाई-पाई जोड़कर इस राशि को जमा किया था। पीड़ित सेठी राम ने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द धोखाधड़ी करने वालों को पकड़ा जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनकी राशि लौटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऐसे बरतें एहतियात

1 किसी भी अनजान लिंक या ई-चालान संदेश को न खोलें।
2 बैंक, पुलिस या सरकारी विभाग कभी व्हाट्सएप लिंक के जरिये भुगतान नहीं मांगते। यदि ऐसा कोई संदेश आए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
4 मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी साझा करने से पहले हमेशा स्रोत की पुष्टि करें।
5 संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सिम और बैंक खाते की सुरक्षा जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed