{"_id":"67b0dc464bf732bddb08ca4d","slug":"3370-students-appeared-in-class-12th-exam-kathua-news-c-201-1-knt1006-117446-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 29 केंद्रों पर 3370 विद्यार्थियों ने दी 12वीं के बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 29 केंद्रों पर 3370 विद्यार्थियों ने दी 12वीं के बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेते विद्याथीZ। संवाद
-जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, राजनीति शास्त्र के अलावा अकांटेंसी विषय की परीक्षा दी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जाने वाली की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आगाज हो गया। शनिवार को पहले दिन 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, राजनीति शास्त्र के अलावा अकांटेंसी विषय की परीक्षा दी। इसके लिए जिले में बनाए 29 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा देखने को मिले।
पहले दिन दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई परीक्षा से एक घंटा पूर्व ही परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो गई थी। शहर के बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए केंद्र में परीक्षा देने के लिए आने वाले वाले विद्यार्थियों को कड़ी जांच के बाद अंदर जाने दिया गया। जहां शाम 4:30 बजे तक चली परीक्षा के दौरान आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रही।
परीक्षा के संबंध में जिला शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव मधुसूदन ने बताया कि बोर्ड ने जिला कठुआ में 12वीं की परीक्षा के लिए की गई व्यवस्था में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जहां पर कुल 3370 विद्यार्थी परीक्षा दी है। इसमें 1766 छात्र और 1549 छात्राएं शामिल हुई है। पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण हो गई है। हालांकि परीक्षा को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए थे। परीक्षा केंद्राें में किसी भी तरह की नकल को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं, फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों ने भी इस दौरान परीक्षा केंद्रों के औचक दौरे किए है।