फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   26 New Case of dengue Found in Kathua District

Kathua News: दो दिनों में डेंगू के 26 नए मामले, एक केस चिकनगुनिया का मिला

विज्ञापन
26 New Case of dengue Found in Kathua District
-कुल मरीजों की संख्या 526 तक पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में प्रतिदिन डेंगू के नए मामले सामने आने का क्रम जारी है। पिछले दो दिनों में डेंगू के 26 नए मामले सामने आए हैं। इससे डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 526 तक पहुंच गई है। वहीं, बिलावर के द्रमणी में चिकनगुनिया का भी एक केस मिला है।
तेजी से बढ़ रहे इन मामलों को रोकने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वहीं, नगर परिषद की तरफ से मोहल्ले-मोहल्ले में फागिंग करवाई जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को 14 मामले आए थे जिनमें आठ कठुआ शहर से संबंधित हैं। इनमें वार्ड तीन में 58 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक, वार्ड 6 में 62 वर्षीय महिला, वार्ड 17 में 26 वर्षीय युवक, वार्ड 21 में 28 वर्षीय युवक, औद्योगिक क्षेत्र के रिहायशी कालोनी में 40 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 31 वर्षीय महिला, जंगलोट में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ शहर से सटे गांव चक सज्जन में एक 61 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जंगलोट मोड़ गांव में एक 30 वर्षीय युवक व 50 वर्षीय महिला, बिलावर में 33 वर्षीय व्यक्ति, बसोहली में 24 वर्षीय महिला भी डेंगू से ग्रस्त मिली है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के कृष्णा कॉलोनी में 26 वर्षीय महिला, कालीबाड़ी में 45 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड चार में 30 वर्षीय युवक, वार्ड 17 में 34 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं जिले के अन्य स्थानों की बात की जाए तो जंगलोट में एक 13 वर्षीय बालक व 25 वर्षीय महिला, बरवाल में 34 वर्षीय व्यक्ति, नन्नन में 30 वर्षीय युवक, जंगलोट मोड़ में 36 वर्षीय महिला, जखबड़ में 22 वर्षीय युवती, लोगेट गांव में एक 23 वर्षीय महिला और बिलावर में 28 वर्षीय युवक डेंगू से पीड़ित मिला। वहीं, बिलावर के द्रमणी में चिकनगुनिया का भी एक मामला सामने आया है। जिसमें 44 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में डेंगू बचाओ कार्यक्रम की देखरेख कर रहे जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि विभाग डेंगू के मरीजों की देखभाल के लिए हरसंभव यत्न कर रहा है। विभाग की बारह टीमें इसके लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। वहीं शहर में नगर परिषद भी फागिंग तेजी से करवा रहा है। अब मौसम बदल रहा है, ऐसे में डेंगू के मच्छरों का अंत भी जल्द होगा। फिलहाल लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed