फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   21sT District Water Skiing Championship Start

Kathua News: रंजीत सागर डैम में 21वीं जिला वाटर स्कीइंग चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
21sT District Water Skiing Championship Start
21वीं जिला वाटर स्कीइंग चैंपियनशिप बसोहली के रंजीत सागर झील में शुरू हुई।
-तीन दिनों तक वाटर स्पोर्ट्स से जुड़े रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। 21वीं जिला वाटर स्कीइंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया। बसोहली स्थित रंजीत सागर डैम में तीन दिनों तक वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिले भर के प्रतिभाशाली एथलीट इस रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए जिला विकास परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह ने खेल भावना को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को चमकने के लिए मंच प्रदान करने में इस तरह के आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। कहा कि रणजीत सागर डैम जिले का एक गहना है और यहां इस प्रतियोगिता की मेजबानी न केवल खेलों को प्रोत्साहित करती है बल्कि वाटर स्पोर्ट्स स्थल के रूप में बसोहली की क्षमता को भी उजागर करती है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रांतीय खेल अधिकारी बलजिंदर पाल सिंह ने कहा कि तीन दिन तक लोगों रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। जिला वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी स्लैलम, ट्रिक स्कीइंग और वेकबोर्डिंग सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे ताकि जिले में वाटर स्पोर्ट्स के साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सके। इसका समापन 28 दिसंबर को विजेताओं के सम्मान में एक पुरस्कार समारोह के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में विधायक बसोहली दर्शन सिंह सहित अतिरिक्त जिला आयुक्त (एडीसी) अनिल कुमार ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनी-बसोहली डेवलेपमेंट अथारिटी अजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed