{"_id":"577d61814f1c1be6567fa4f1","slug":"20-thousand-people-came-through-lakhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर के रास्ते अब तक 20 हजार भ्ाक्त आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर के रास्ते अब तक 20 हजार भ्ाक्त आए
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के भक्त रिकार्ड पर रिकार्ड बना रहे हैं। सात दिन में ही राज्य में भोले बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 हजार से ऊपर चली गई है। लखनपुर में रिसेप्शन केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के अनुसार इस बार यात्रा पिछले वर्ष के मुकाबले में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। लखनपुर में बनाए गए रिसेप्शन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए लखनपुर से राज्य में प्रवेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों में ही एक हजार से अधिक भक्तों भोले बाबा के दर्शन की चाहत लेकर आ चुके हैं। तीन जुलाई को 1900 श्रद्धालुओं ने राज्य में प्रवेश किया तो चार जुलाई को 2202 भक्तों ने। पांच जुलाई को श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1819 रहा और छह जुलाई को यह आंकड़ा 1975 श्रद्धालुओं का रहा।
विज्ञापन
मंगलवार शाम छह बजे से बुधवार शाम छह बजे तक 129 छोटे-बड़े वाहनों में 1462 पुरुष भक्त, 473 महिलाएं और 40 बच्चे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए दाखिल हुए। गौरतलब है कि राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं को रिसेप्शन सेंटर पर जानकारी देनी होती है, जिसके बाद उन्हें विशेष स्टीकर दिया जाता है। इसी आधार पर संख्या को गिना जाता है।