फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   अनहोर देवता के जयकारों से गूंज उठा पनेली

अनहोर देवता के जयकारों से गूंज उठा पनेली

Mon, 17 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अनहोर देवता के जयकारों से गूंज उठा पनेली
कठुआ। बनी सब डिवीजन के डुग्गन इलाके के गांव पनेली में रविवार तड़के जागरा का आयोजन किया गया। अनहोर नाग देवता के मंदिर में आयोजित जागरा के लिए रविवार तड़के तीन बजे लोग देवदार की डालियों से बनी मशालें लिए पहुंचना शुरू हुए।
विज्ञापन

पनेली के आसपास के दर्जनों गांव से सैकड़ों की तादाद में लोग जागरा में भाग लेने पहुंचे। ग्वाड़, डुग्गन, छारूं, च्योंडी सहित आसपास के गांवों के लोग देवदार की डालियों से बनी मशाल अपने हाथ में लेकर पहुंचे थे। अनहोर नाग मंदिर में पहुंचने पर सभी भक्तों ने अपनी-अपनी मशालों को मंदिर प्रांगण में एक जगह एकत्र किया। कुछ ही देर में सभी मशालें दहक उठीं और वहां बड़ी-बड़ी लपटें निकलने लगीं। धीरे-धीरे लपटें कम होती गईं और उनकी जगह धधकते अंगारों ने ले लिया। इस बीच पूरा माहौल नाग देवता, चंडी माता और शीतला माता के जयकारों से गूंज उठा। इस बीच मंदिर के पुजारी ने पारंपरिक पूजा संपन्न करवाई। इसके बाद वे अंगारों पर चलने के लिए वहां पहुंचे और देखते ही देखते वे अंगारों पर ऐसे चले जैसे वह आग नहीं रूई के फाहें हों। इस तरह जागरा संपन्न हुआ। पुजारी को अंगारों पर चलता देख लोग अचंभित रह गए। अंगारों को पार कर बाहर सकुशल निकले पुजारी को देख लोगों की जान में जान आई। उनके बाहर आते ही कृपा दृष्टि रखने के लिए पूरा मंदिर परिसर अनहोर देवता के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मंदिर में भक्तों ने कुड नृत्य भी प्रस्तुत किया। कुड नृत्य करने वाले कलाकार ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने कुड नृत्य का भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



दो दिवसीय गढ़ मेला शुरू
कठुआ। हिमाचल और चंबा की सीमा पर गढ़ माता मंदिर में दो दिवसीय मेले का रविवार को आगाज हो गया। इस दौरान दोनों राज्यों से बड़ी तादाद में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बनी और आसपास के इलाकों से कई घंटों का पैदल सफर तय कर भक्त गढ़ माता मंदिर में शीष नवाने पहुंचे। यहां भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। आयोजकों ने बताया कि रात के समय जागरण होगा, जिसके बाद सोमवार को मेला में लगभग पच्चीस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जगह जगह से भक्त यात्रा लेकर गढ़ माता के दर पर पहुंचते हैं। चढ़ावे चढ़ाते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed