फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   19 lakh released for approach road to floating jetty at Ranjit Sagar

Kathua News: रंजीत सागर में फ्लोटिंग जेटी एप्रोच मार्ग के लिए 19 लाख जारी

विज्ञापन
19 lakh released for approach road to floating jetty at Ranjit Sagar
कठुआ। बसोहली स्थित रंजीत सागर जलाशय में जलक्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक एप्रोच मार्ग को बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए सरकार की ओर से 19 लाख 40 हजार की राशि जारी की गई है। इस मार्ग के तैयार होने के साथ ही बसोहली के टीआरसी के नजदीक जलाशय में खिलाड़ियों के लिए फ्लोटिंग जेटी स्थापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध डल लेक में बने नेहरु पार्क के नजदीक बना वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की तर्ज पर बसोहली स्थित रंजीत सागर जलाशय में एक और स्पोर्ट्स सेंटर बनना था। जिसका निर्माण कार्य पिछले एक दशक से अधूरा पड़ा हुआ है। इसमें जहां खिलाड़ियों के लिए जलाशय में एक फ्लोटिंग जेटी स्थापित की जानी है। जिसके लिए सबसे पहले एक एप्रोच मार्ग बनाया जाएगा। इसके बाद ही जेटी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, एक बार पहले भी एप्रोच मार्ग बनाया जा चुका है, लेकिन इसी अगस्त में आई बाढ़ और भारी बारिश से यह एप्रोच मार्ग खस्ताहाल हो गए था। जिसका पुर्ननिर्माण करने के लिए सरकार की ओर से यह राशि जारी की गई है। वहीं, स्पोर्ट्स से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस निर्माण कार्य पूरा होने पर झील में जल क्रीड़ा से जुड़े प्रशिक्षणों की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। जिसके चलते फ्लोटिंग जेटी का कार्य अधर में लटका हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, एप्रोच मार्ग निर्माण कार्य के लिए सिर्फ तीन महीने के भीतर पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन




एप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। जिसे तीन महीने के भीतर खत्म करने के दिशा निर्देश है। जिसकी निगरानी खेल परिषद के निर्माण विंग द्वारा की जाएगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल सिंह, संभागीय खेल अधिकारी, खेल परिषद जम्मू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed