{"_id":"5c2d1483bdec22569632fdf0","slug":"171546458243-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से जारी नहीं हुई एसपीओ की चयन सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से जारी नहीं हुई एसपीओ की चयन सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में एसपीओ पद के लिए हुई भर्ती की चयन सूची जारी नहीं होने पर अभ्यर्थियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। शहीद भगत सिंह सिटी फारेस्ट पार्क में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य में हर जिला की चयन सूची जारी हो चुकी है, लेकिन तीन सालों से उनकी सूची जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर 25 जनवरी से पहले पहले उनकी सूची जारी नहीं की गई तो वह गणतंत्र दिवस के बाद हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शनकारियों में शामिल भगवान दास आदि ने कहा कि वर्ष 2016 में जिला पुलिस की ओर से एसपीओ के पद के लिए भर्ती का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला कठुआ के करीब 1600 युवाओं ने हिस्सा लिया था और पूरी प्रक्रिया को पास भी किया था। लेकिन 2016 के बाद से अब तक उनकी चयन सूची जारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में ही पूरे राज्य के विभिन्न जिलों में एसपीओ पद के लिए भर्ती हुई थी। राज्य भर के सभी जिलों में कठुआ को छोड़कर चयन सूची जारी हो चुकी है, लेकिन उनकी चयन सूची अब तक जारी नहीं हुई है। इसके लिए जब वह अधिकारियों से बात करते हैं तो उन्हें हर बार नया आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जिला उपायुक्त, जिला पुलिस प्रमुख के साथ साथ जब सरकार थी तब मंत्रियों से भी भेंट कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आखिर उनकी सूची क्यों जारी नहीं की जा रही इसका भी अगर कोई स्पष्ट उत्तर दे दिया जाए तो वह अपने भविष्य के बारे में कुछ सोच सकते हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल नरेश, नन्नु ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र के युवा को एक तरफ पाकिस्तान की गोलियां खाते हैं तो दूसरी और जब देश सेवा का मौका आता है तो उनकी चयन सूची को 3 साल के लिए लटका दिया जाता है। अब भी उन्हें कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में 25 जनवरी से पूर्व उनकी चयन सूची जारी की जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो गणतंत्र दिवस के बाद में हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे।