फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   फसल के नुकसान का मुआवजा मांगा

फसल के नुकसान का मुआवजा मांगा

विज्ञापन
फसल के नुकसान का मुआवजा मांगा
कठुआ। भारतीय किसान संगठन ने वर्ष 2014 में फसल को हुए नुकसान का मुुआवजा अब तक नहीं मिलने पर रोष जताया है। उन्होंने राज्यपाल से फसल के नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी मुआवजा जारी करने में देरी की गई तो देश के अन्य राज्यों की तरह रियासत में भी किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसान नेता शिव देव सिंह ने कहा है कि वर्ष 2014 में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ था। सरकार की ओर से जो सर्वे करवाया गया था, उसमें भी सरकार ने यह माना था कि किसानों की फसलों को करीब 80 फीसदी नुकसान हुआ है। अब तक उस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। पिछले चार साल से किसान बार-बार मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिला कठुआ में किसानों को मुुआवजे के तौर पर मिलने वाली 26 करोड़ की राशि जारी ही नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त हर साल किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। लेकिन सरकार की ओर से ना तो किसानों को मुआवजा दिया जाता है और ना ही समय पर मिलता है। ऐसे में किसान वर्ग भुखमरी की हालत पर जा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को चाहिए कि किसानों के लिए ठोस नीति बनाएं, ताकि किसानों की हालत सुधर सके। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की हालत को सुधारने के लिए कोई पहल नहीं की गई तो देश के अन्य राज्यों की तरह रियासत के किसान भी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर देवराज, नूर मोहम्मद, प्रीत सिंह, मनोहर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed