{"_id":"5bb7c723867a5535271e3b26","slug":"161538770723-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में 25 लोगों को हुई डेंगू की पुष्टि, सभी मरीज अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में 25 लोगों को हुई डेंगू की पुष्टि, सभी मरीज अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में डेंगू का डंक तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार तक जम्मू संभाग में डेंगू के 25 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन का इलाज राज्य के बाहर चल रहा है जबकि 22 मरीजों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। शीतकालीन राजधानी जम्मू में पांच संदिग्ध मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो गई है। इसी तरह से सांबा में डेंगू पाजिटिव छह मामले सामने आए हैं। डेंगू के अब तक सबसे अधिक मामले कठुआ जिला से सामने आ रहे हैं, जहां डेंगू ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा पिछले 15 दिनों में 11 पहुंच गया है। इस सप्ताह जिला अस्पताल कठुआ में जांचे गए सैंपलों में से 8 लोगों को डेंगू पाजीटिव पाया जा चुका है।
डेंगू ने राजोरी में भी दस्तक दे दी है। राज्य में 25 मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। स्टेट मलेरियालॉजिस्ट डॉ जेपी सिंह ने शुक्रवार को कठुआ जिला का दौरा किया और यहां जिन इलाकों से मामले अधिक सामने आ रहे हैं, वहां निरीक्षण भी किया। डॉ सिंह ने बताया कि कठुआ में सामने आए 11 मामलों में से 2 मामले राज्य से बाहर डायग्नोज हुए हैं। कठुआ के वार्ड सात, वार्ड छह और वार्ड पांच, वार्ड तीन, बिलावर से एक, हीरानगर के बदोली से एक और थैं से एक मरीज को डेंगू पाजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कठुआ के औद्योगिक क्षेत्र में डेंगू के पनपने के लिए उपयुक्त इलाकों का दौरा कर स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यापक इंतजाम के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शहर के झुग्गी वाले इलाकों में भी निरीक्षण किया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि कहीं भी पानी को एकत्रित न होने दें। डेंगू मच्छर दिन के समय काटता है और साफ पानी में पनपता है। सभी जिलों में मलेरिया टीमों को एंटी लारवा मेजर्स बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सिंह ने बताया कि जिस तरह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है 15 नवंबर तक डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर रोकथाम के इंतजामों को सुनिश्चित करेगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पब्लिक प्लेस पर फागिंग करवाई जाए। डेंगू ग्रस्त मरीजों के घरों के आसपास मेलाथियान दवा के छिड़काव के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि इसे फैलने से रोका जा सके। गौरतलब है कि बीते वर्ष जम्मू संभाग में डेंगू के 488 मामले सामने आए थे, जिनमें से 48 मामले कठुआ जिला से डेंगू पाजिटिव पाए गए थे।