{"_id":"6726a850cb86c84e25037d17","slug":"16-gamblers-arrested-53-thousand-cash-recovered-kathua-news-c-201-1-knt1009-114542-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दिवाली की रात 16 जुआरी दबोचे, 53 हजार की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दिवाली की रात 16 जुआरी दबोचे, 53 हजार की नकदी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी पुलिस ने दीपावली की रात जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को कस्बे से गिरफ्तार कर उनके पास से 52 हजार 950 नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत बनी थाना में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शुक्रवार की आधी रात को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में दो जगहों पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने दो टीमें बनाकर बनी कस्बे और द्रबल में दबिश देकर जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार द्रबल में पुलिस ने 27 हजार 550 रुपये की नकदी बरामद की और आठ जुआरियों को काबू किया। जबकि अन्य आठ को बनी कस्बे से 25 हजार 400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की पहचान मनोहर लाल निवासी बनी, वरिंद्र कुमार निवासी द्रबल, जय राम निवासी द्रबल, बशीर अहमद निवासी चांदल, आंचल शर्मा निवासी द्रबल, विनोद कुमार पुत्र निवासी सियारा बनी, दीप राज निवासी खद्धर, रविंद्र निवासी द्रबल के रूप में हुई। इन्हें द्रबल से गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य आरोपी जिनकी पहचान मोहिंदर सिंह निवासी ढग्गर, राधा कृष्ण निवासी बनी, पिंकू शर्मा निवासी बनी, मोहम्मद शमीम निवासी गत्ती, अमित कुमार निवासी बनी, अंग्रेज सिंह निवासी बनी, संदीप खजूरिया निवासी बनी और मोहम्मद लतीफ निवासी कोटी चंडियार को कस्बे से जुआ खेलते हुए काबू किया।