फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सीटीएम कॉलोनी में शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला मातमी जुलूस

सीटीएम कॉलोनी में शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला मातमी जुलूस

Sat, 22 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सीटीएम कॉलोनी में शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला मातमी जुलूस
कठुआ। शुक्रवार को कठुआ के औद्योगिक क्षेत्र में आशुरा के जुलूस में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। सीटीएम कॉलोनी में निकाले गए मुहर्रम के मातमी जुलूस में कर्बला के शहीदों को याद किया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। जुलूस में अधिकतर दूसरे राज्य से आए लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

समुदाय के लोगों ने बताया कि इराक की राजधानी बगदाद से 100 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में एक छोटा-सा कस्बा है करबला। वहां 61 हिजरी (इस्लामी सन) में युद्ध हुआ था। ये युद्ध मुहर्रम के 10वें दिन खत्म हुआ था। इसमें एक तरफ पैगंबर हजरत हुसैन की फौज थी, जिसमें शिया मत के अनुसार 123 लोग (72 मर्द-औरतें और 51 बच्चे) थे और दूसरी तरफ यजीदी फौज में 40,000 लोगों की सेना थी। हजरत इमाम हुसैन की फौज के कमांडर उनकी बेटी फातिमा के बेटे अब्बास इब्ने अली थे। यजीदी फौज के कमांडर उमर इब्ने सअद थे। आशुरा के दिन हजरत हुसैन के नवासे समेत 123 लोगों को करबला के मैदान में शहीद कर दिया गया था। तभी से दुनिया भर में इस शहादत पर मुहर्रम के महीने में मातम मनाया जाता है। इस्लाम धर्म को मानने वाले आज भी अपने बच्चों का नाम हजरत हुसैन और उनके शहीद साथियों के नाम पर रखते हैं। शिया समुदाय के लोग मुहर्रम के दसवें दिन जुलूस निकालकर सभी शहीदों के लिए मातम मनाते हैं। इस दिन सभी काले कपड़े पहनते हैं। सड़कों पर जुलूस निकाला जाता है और मातम मनाने के लिए कोड़ों और तलवारों या खंजरों से अपने आप को पीटा जाता है। इस दौरान लोग बांस पर एक मकबरे के आकार का मंडप ले जाते हैं। इसे कब्र के रूप में मानते हैं जिसे ताजिया कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed