{"_id":"67d5d66c66494d9f0a09ffbb","slug":"13-thefted-vehicles-seized-one-arrested-kathua-news-c-201-1-knt1008-118294-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चोरी के 13 वाहन जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चोरी के 13 वाहन जब्त, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ पुलिस ने चोरी के एक मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और 12 अन्य चोरी के वाहन (जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं थे) को जब्त किया है। इन वाहनों को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया। जो आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए गए थे।
12 मार्च 2025 को कठुआ पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 125/2025 के तहत धारा 303(2) बीएनएसएस के तहत एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेके08डी-4683) की चोरी का मामला दर्ज किया गया था। गहन जांच के बाद हटली चौकी प्रभारी पीएसआई शुभम महाजन ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इमरान भट पुत्र शेर मोहम्मद भट, निवासी उधमपुर (वर्तमान निवासी सीटीएम कठुआ के पास) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की गई मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेके08-4683) का स्थान बताया, जिसे बरामद किया गया। इसके अलावा, 12 अन्य वाहन भी बरामद किए गए, जिनके भी चोरी के होने की संभावना। इन सभी वाहनों को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया है। एसएसपी कठुआ ने बताया कि ज्यादातर बाइक की नंबर प्लेट हटाई गई थीं और चेसिस नंबर भी हटाने का प्रयास किया गया था।