फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   13 New Case of Dengue Found in Kathua District

Kathua News: 13 नए डेंगू पॉजीटिव आए सामने, 449 हुआ मरीजो का आंकड़ा

विज्ञापन
13 New Case of Dengue Found in Kathua District
हीरानगर में आम लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी देते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्य 
- 119 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के डंक लगने से लोगों के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को 13 नए डेंगू मरीजों के सामने आने के साथ जिले में अब कुल मामलों की संख्या का 449 तक पहुंच गई है।
वहीं, बड़ी संख्या में सामने आ रहे डेंगू के मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी तेजी से जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सामने आए 13 मरीजों में छह कठुआ शहर के विभिन्न इलाकों से हैं। इनमें 32 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक डेंगू की चपेट में आए हैं। इसके अलावा सैदपुर गांव में 51 वर्षीय व्यक्ति, चन्नग्रां में 85 वर्षीय महिला जंगलोट में 47 वर्षीय, 55 वर्षीय और 60 वर्षीय महिला, भड्डू में 52 वर्षीय व्यक्ति और औद्योगिक क्षेत्र में 146 वर्षीय महिला डेंगू से ग्रस्त मिली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक मिल 449 मामलों में 352 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि जिले में मौजूद 97 सक्रिय मामलों पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। इस मरीजों को सभी तरह की चिकित्सकीय सुविधा जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवयक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा स्वास्थ्य विभाग
जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि विभाग डेंगू के मरीजों पर पूरी नजर रखने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है। इसमें लोगों के घरों के आसपास एंटी लारवा दवा का छिड़काव करने के साथ-साथ उन्हें बचाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। बुखार से पीड़ित पाए जाने वाले मरीज के खून के सैंपल भी एकत्र किए जा रहे हैं। शुक्रवार को 119 बुखार पीड़ितों के खून सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि अगर डेंगू की पुष्टि हो तो मरीज को समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed