फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   12 new corona positive cases occurred in the district

जिले में कोरोना पॉजिटिव के 12 नए मामले आए

विज्ञापन
12 new corona positive cases occurred in the district
कठुआ। वीरवार को जिले में कोरोना के 12 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके साथ ही जिले में अबतक कुल संक्रमितों को आंकड़ा बढ़कर 175 पहुंच गया है। 93 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घरों को भेज दिया गया है तो वहीं अब 82 सक्रिय मामले कठुआ जिले में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वस्थ होने वालों के आंकड़े 50 फीसदी से अधिक होने की वजह से स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

वीरवार को आई रिपोर्ट में जिले के विभिन्न हिस्सों से 12 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वार्ड तीन किशनपुर बिलावर होम क्वारंटीन व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है। चंडीगढ़ से लौटे और महानपुर के ट्रामा सेंटर में क्वारंटीन बिलावर के डडवारा निवासी व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से बसोहली लौटी 85 वर्षीय महिला को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, हट्ट और बसोहली निवासी दो व्यक्तियों को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जो टीआरसी बसोहली में क्वारंटीन थे। श्रीनगर के लच्छीपोरा से लौटे और हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर में क्वारंटीन चार लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आठ जून को इनके सैंपल लिए गए थे जो निगेटिव रहे। लेकिन इसके बाद सेंटर से कई लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिए गए सैंपल की आई ताजा रिपोर्ट में इन्हें संक्रमण की पुष्टि हुई है। कश्मीर के अनंतनाग जिले से कंगन पुलिस थाने से लौटे एक पुलिस कर्मी को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे भी हीरानगर हायर सेकेंडरी स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। दियालाचक की पेड क्वारंटीन में रुकी एक महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया है जो दिल्ली से लौटी थी।
विज्ञापन

ट्रामा आस्पताल मे क्वारंटीन व्यक्ति आया कोविड पॉजिटिव, बिलावर कोविड सेंटर मे भेजा
महानपुर। ट्रामा अस्पताल में कोविड टेस्ट किए व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे बिलावर कोविड सेंटर उपचार के लिए भेज दिया गया है। हालांकि उपरोक्त व्यक्ति पांच दिन पहले ही दिल्ली से आया था। तहसीलदार महानपुर रमेश सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले दिल्ली से आया एक व्यक्ति स्थानीय ट्रामा अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। उसका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने पर कोविड सेंटर बिलावर में उपचार के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति बिलावर इलाके का रहने वाला है । उन्होंने बताया कि ट्रामा अस्पताल क्वारंटीन केंद्र को जल्द ही सैनिटाइज किया जाएगा। बताया कि उपरोक्त केंद्र में 21 लोग वर्तमान में हैं जबकि वीरवार को 15 लोग महानपुर पहुंचे जिन्हें हायर सेकेंडरी स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। इनकी स्क्रीनिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी सब डिवीजन की संदरूण पंचायत के वार्ड छह हाथन में वीरवार को आयुष विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों को आयुर्वेदिक दवाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें कोरोना महामारी से बचने के लिए जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में डॉ. अशोक कुमार और फार्मासिस्ट सूरज कुमार ने तुलसी, गिलोय, हल्दी, लहसुन आदि की जानकारियां दीं। इसके साथ ही विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई निशुल्क रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाओं के इस्तेमाल पर भी जागरूक किया गया। लोगों को गुनगुना पानी पीने के साथ काढ़े का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सरपंच उत्तम चंद ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से बुधवार को भी सौ लोगों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं दी गई थीं। वहीं वीरवार को लगभग डेढ़ सौ लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। कहा कि आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में लोगों की जिज्ञासा पर उनके सवालों के जवाब भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed