फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   11 police officers transferred; SSP issues order.

Kathua News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एसएसपी ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
11 police officers transferred; SSP issues order.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा ने जिले में बड़े फेरबदल कर 11 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, पीएसआई युधवीर शर्मा को पुलिस थाना लखनपुर से स्थानांतरित कर पुलिस पोस्ट जखोल का प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं, सब-इंस्पेक्टर शिव दत्त को आउटपोस्ट घाटी से हटाकर पुलिस पोस्ट मढ़ीन के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पीएसआई अंकेश कुमार को पुलिस थाना कठुआ से पुलिस पोस्ट चडवाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि पीएसआई सुरजीत सिंह को पुलिस पोस्ट जखोल से पुलिस पोस्ट नगरी का प्रभारी बनाया गया है। पीएसआई दीपक कुमार को पुलिस थाना लखनपुर से आउटपोस्ट घाटी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, पीएसआई गुलशन प्रताप सिंह को मढ़ीन से तबादला कर जांच अधिकारी बिलवार, पीएसआई दीप कुमार को पुलिस थाना बनी से पुलिस थाना लखनपुर में जांच अधिकारी, पीएसआई दलबीर सिंह बंदराल को पुलिस थाना बसोहली से पुलिस थाना बिलावर में जांच अधिकारी, पीएसआई खेमराज को पुलिस पोस्ट नगरी से पुलिस थाना बसोहली, पीएसआई गणेश दत्त को पुलिस थाना बिलावर से पुलिस थाना कठुआ तथा पीएसआई रोहित शर्मा को पुलिस थाना मल्हार से पुलिस थाना लखनपुर में जांच अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed