फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   11 players from Kathua will participate in Jammu and Kashmir Taekwondo Association Cup

Kathua News: जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन कप में कठुआ के 11 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Tue, 24 Jun 2025 08:33 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 24 Jun 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
11 players from Kathua will participate in Jammu and Kashmir Taekwondo Association Cup
जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से करवाई जाएगी दो दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स श्रीनगर में आयोजित की जा रही जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन कप 2025 में कठुआ के 11 प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 24 और 25 जून को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता खेलो इंडिया के कठुआ ताइक्वांडो केंद्र से संबंद्ध जिले का नाम रोशन करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।
खेलो इंडिया सेंटर कठुआ के कोच विशेष ठाकुर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से दो दिनों की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें खिलाड़ियों का 9 पुरुष वर्ग और 2 महिला वर्ग से चयन हुआ है। यहां वह अलग-अलग भार के लिए आयोजित किए जाने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कठुआ की ओर से वरिष्ठ वर्ग में आदित्य अंडोत्रा और खेम सिंह (अंडर 87 किग्रा), कृष्ण देव सिंह (अंडर 80 किग्रा) और कुलशन सिंह (अंडर 68 किग्रा) शामिल हैं। इसके अलावा, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में अमूल्य शर्मा (अंडर 45 किग्रा), रूद्रांश सपोलिया (कैडेट बॉयज़ अंडर 41 किग्रा), तेजबीर सिंह (कैडेट बॉयज़ अंडर 49 किग्रा), तेजदीप सिंह व मृगेश स्पोलिया (दोनों सब-जूनियर बॉयज अंडर 32 किग्रा) के अलावा ऐश्वी भड़वाल (सब-जूनियर गर्ल्स अंडर 29 किग्रा) और शंभवी जम्वाल (सब-जूनियर गर्ल्स ओवर 47 किग्रा) का चयन हुआ है। खेल प्रतिस्पर्धा में चयन होने पर खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि खेलो इंडिया केंद्र, कठुआ युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed