{"_id":"616af000becf7c75ec5b68a3","slug":"11-new-cases-of-dengue-in-the-district-the-official-figure-crossed-50-kathua-news-jmu245893066","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 11 नए मामले, सरकारी आंकड़ा पहुंचा 50 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 11 नए मामले, सरकारी आंकड़ा पहुंचा 50 के पार
विज्ञापन
शहर के वार्ड 12 में डेंगू का मामला आने के बाद दवा का छिड़काव करवाती जिला स्वास्थ्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में डेंगू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। शुक्रवार को जहां 14 पॉजिटिव मामले सामने आए थे वहीं शनिवार को 11 और मामले सामने आए हैं। तेजी से बढ़ रहे मामलों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव भी फूलने लगे हैं। शनिवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जहां शहर के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर डेंगू रोकथाम के लिए स्प्रे करवाया है, वहीं जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जिला उपायुक्त राहुल यादव ने जिले में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। संभावित लक्षणों वाले लोगों को फौरन जांच करवाने और अन्य लोगों को डेंगू पनपने से रोकने के लिए दी जा रही हिदायतों का पालन करने को कहा गया है।
शनिवार को सामने आए 11 मामलों में से दो एक बार फिर गोविंदसर गांव से सामने आए हैं। पूर्व में पीड़ित पाए गए लोगों के आसपास के घरों से ही यह मामले हैं जहां पहले ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू रोकथाम के लिए स्प्रे करवा चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू के 11 मामलों में से कुछ कठुआ शहर तो कुछ हीरानगर सब डिवीजन से भी हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू रोकथाम के लिए लगाई गई टीमें लगातार लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रही हैं। संदिग्ध बुखार के मामलों में उन्हें जांच करवाने की हिदायत दी जा रही है।
उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी समीना नजीर ने शहर के डेंगू प्रभावित वार्ड 12 का दौरा किया। उन्होंने डेंगू या संदिग्ध बुखार से प्रभावित लोगों की जानकारी भी जुटाई साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी है। डीसी राहुल यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की ओर से उचित इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं लेकिन इसमें लोगों के सहयोग की सबसे अधिक जरूरत है।