{"_id":"5c723895bdec224a3d3ff126","slug":"101550989461-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों की बर्बादी के बाद बीमा कंपनी के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों की बर्बादी के बाद बीमा कंपनी के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर सब डिवीजन के विभिन्न इलाकों में किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने वाली कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। किसानों ने आरोप लगाया कि बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने बीमा कंपनी का कोई अधिकारी या कर्मचारी अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा।
छन्न अरोड़ियां में अवाम प्रोग्रेसिव मिशन के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया, जिसमें खिल्लो चक्क, भगवाल आदि गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मिशन के अध्यक्ष केआर रैना ने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर रिलायंस कंपनी किसानों को लूटने का काम कर रही है। फसलों के बीमे के नाम पर कंपनी किसान क्रेडिट कार्ड से किश्त तो समय पर काट लेती है, लेकिन मुआवजा देने के समय कोई अधिकारी या कर्मचारी किसानों में नहीं पहुंचता।
कुछ दिन पहले हुई बारिश से कई इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर गेहूं की फसल हर जगह नष्ट हो चुकी है। किसानों का कितना नुकसान हुआ है, इसका जायजा लेने के लिए अभी तक कहीं भी बीमा कंपनी के कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। ना ही यह स्पष्ट किया जा रहा है कि किसानों को मुआवजा मिलेगा या नहीं। फसलों का नुकसान होने के बाद किसानों को सरकार की ओर से सहायता मिलेगी इसी उम्मीद के साथ किसानों ने फसल बीमा कराया था। लेकिन अब जिस तरह से बीमा कंपनी अधिकारी किसानों से छुपते फिर रहे हैं उसे लगता है कि यह योजना किसानों के साथ भद्दा मजाक है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो हम सब मिलकर बीमा कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। प्रदर्शन में बोध राज, गंगाराम, चमन लाल, राहुल शर्मा, राजकुमार आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ हीरा नगर के सीमावर्ती गांव महेश चक्क में भी किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप कि बीमा के नाम पर किसानों के लिए कुछ नहीं है बल्कि कंपनी मोटी कमाई कर रही है।