{"_id":"80d2d3eacd72fdc23a8ba0b7423c02ba","slug":"kashmiri-girl-claims-passport-denied-due-to-ex-militant-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से नहीं मिला कश्मीरी लड़की को अमेरिकी पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से नहीं मिला कश्मीरी लड़की को अमेरिकी पासपोर्ट
श्रीनगर/एजेंसी
Updated Tue, 06 Aug 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के एक अनाथालय की लड़की को अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए इस आधार पासपोर्ट जारी करने से इंकार कर दिया गया क्योंकि उसका चाचा आतंकवादी था।
विज्ञापन
हालांकि 15 वर्षीय लड़की के चाचा ने 1995 में ही सरकार के सामने सरेंडर कर दिया था और वह उस वक्त पैदा भी नहीं हुई थी। इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आश्वासन दिया है कि लड़की को पासपोर्ट से वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले की रहने वाली सुफैरा जान ने मार्च में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। उसे भारत-अमेरिका यूथ एक्सचेंज स्टडी प्रोग्राम के तहत एक साल के लिए अमेरिकी स्कॉलरशिप मिली थी।
विज्ञापन
सुफैरा ने दावा किया है कि सीआईडी ने उसे पासपोर्ट जारी करने से मना कर दिया क्योंकि उसका चाचा एक आतंकवादी था।
उसका कहना है कि यदि अतीत में उसके चाचा आतंकी थे और सरेंडर करने के बाद अब वह सामान्य जिंदगी जी रहे हैं तो इसमें उसकी क्या गलती है। वह कोई आतंकवादी नहीं है।
मुख्यमंत्री उमर ने सीआईडी को मामले पर विचार करने को कहा है। अपने ट्वीट में उमर ने कहा है कि चाचा के आतंकी होने की वजह से उसे पासपोर्ट से वंचित नहीं किया जाएगा और ऐसे अन्य लंबित मामलों को भी स्वीकार किया जाएगा।
प्रदेश सीआईडी के महानिरीक्षक बी श्रीनिवास ने कहा कि सुफैरा ने महज तीन महीने पहले ही पासपोर्ट के लिए आवेदन किया।
उसके दस्तावेज का सत्यापन पूरा हो गया है और अंतिम पत्र कुछ ही दिनों में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भेज दिया जाएगा।