{"_id":"61cb38f4f44a1f32677a2c3e","slug":"kashmir-valley-again-in-the-grip-of-cold-wave-gulmarg-remains-the-coldest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: घाटी फिर शीतलहर की चपेट में, माइनस 9.4 तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा गुलमर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: घाटी फिर शीतलहर की चपेट में, माइनस 9.4 तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा गुलमर्ग
Tue, 28 Dec 2021 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/श्रीनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Dec 2021 09:50 PM IST
सार
घाटी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। वहां तापमान शून्य से 9.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि पहलगाम में पारा शून्य से 7.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इधर जम्मू में दिन भर धूप खिली रही। हालांकि ठंड का अहसास बना रहा।
विज्ञापन
कश्मीर में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्की राहत के बाद पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और हल्की बारिश के चलते कश्मीर घाटी में मंगलवार को शीतहलहर लौट आई। श्रीनगर को छोड़कर संपूर्ण कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
घाटी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। वहां तापमान शून्य से 9.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि पहलगाम में पारा शून्य से 7.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इधर जम्मू में दिन भर धूप खिली रही। हालांकि ठंड का अहसास बना रहा।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक केवल श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक के ऊपर रहा, यहां पारा 1.4 डिग्री तक लुढका। सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 2.2 डिग्री था। घाटी का प्रवेश द्वारा समझे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के निकटस्थ कोकरनागर में पारा शून्य के नीचे 2.5 डिग्री तक लुढ़क गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन