कश्मीर विवि की परीक्षा स्थगित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग
- स्कूल बोर्ड की कश्मीर डिवीजन की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।
- गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने शनिवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में फायरिंग में चार लोगों की मौत पर घाटी में बवाल थमता नहीं दिख रहा है। कश्मीर विश्वविद्यालय ने शनिवार की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। शनिवार को अलगाववादियों के बंद के आह्वान को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला किया है। इसके साथ ही स्कूल बोर्ड की कश्मीर डिवीजन की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।
फायरिंग में युवक की मौत के विरोध में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने शनिवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है।
पिछले मंगलवार से चल रहे बवाल की वजह से घाटी जाने वाले कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग भी रद्द कर दी हैं। जम्मू से श्रीनगर जाने वाले यात्री भी घटे हैं। बस स्टैंड के पास से जाने वाली टैक्सियां काफी कम संख्या में श्रीनगर रवाना हो रहीं हैं। घाटी पहुंचे पर्यटकों में दहशत है।
माहौल बिगाड़ने की कोशिश को नाकाम करें : महबूबा
कुपवाड़ा एक और युवक की मौत हो जाने पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शोक जताया है। उन्होंने आम नागरिकों से सतर्क रहने और रियासत के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले अवांछनीय तत्वों के गठजोड़ को परास्त करने का आह्वान किया।
डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने भी युवक की मौत पर शोक जताते हुए कहा है कि समाज के हर तबके के लोगों को शांति स्थापित करने की दिशा में आगे आना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला एवं उमर अब्दुल्ला ने भी शोक जताया है।