फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu University: Until the appointment of VC, interview for campus development officer should be canceled

जम्मू विश्वविद्यालय: वीसी की नियुक्ति तक परिसर विकास अधिकारी के लिए साक्षात्कार हों रद्द 

Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
सार

एनएसयूआई ने जम्मू विवि में भरे जा रहे पद पर भाई-भतीजावाद का लगाया आरोप। एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष सन्नी परिहार व अन्य ने आरोप लगाया कि विवि के वीसी सेवानिवृृत्त हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
Jammu University: Until the appointment of VC, interview for campus development officer should be canceled
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में नए वीसी की नियुक्ति तक 14 दिसंबर को होने वाले परिसर विकास अधिकारी पद के लिए साक्षात्कार स्थगित किए जाएं। यह मांग वीरवार को एनएसयूआई ने प्रेस क्लब में बैठक के दौरान उठाई। उन्होंने मांग की कि अगर साक्षात्कार लेना है तो वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो और इसके लिए अलग से कमेटी गठित की जाए।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस पद को भरने के लिए भाई-भतीजावाद की नीति बनाई है। एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष सन्नी परिहार व अन्य ने आरोप लगाया कि विवि के वीसी सेवानिवृृत्त हो चुके हैं। अब उन्हें राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति करने का कोई अधिकार नहीं।
विज्ञापन


लेकिन उक्त स्थायी पद भरने के लिए सेवानिवृत्त वीसी मनोज कुमार धर 14 दिसंबर को साक्षात्कार करवाने जा रहे हैं। 2014 में जम्मू विवि ने परिसर अधिकारी के अस्थायी पद पर एक कर्मी नियुक्त किया गया, जिसे बाद में कठुआ, रियासी, उधमपुर और रामनगर विवि कैपस में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: युवराज, नेहरा जैसे खिलाड़ियों से क्रिकेट के गुर सीखेंगे प्रदेश के क्रिकेटर

अब जम्मू विवि में स्थायी पद पर भी उसी कर्मी को नियुक्त करने की साजिश की जा रही है, जो इस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यथियों के साथ अन्याय है। आरोप लगाया कि विवि में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद भी बिना लिखित परीक्षा के भरे गए हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर राजभवन का घेराव करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed