{"_id":"631f8d3b01ee01e748a2c975262f8c62","slug":"jammu-shrinagar-highway-clear-minimum-temperature-recorded-in-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग खुला, कारगिल में न्यूनतम तापमान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग खुला, कारगिल में न्यूनतम तापमान दर्ज
अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 03 Jan 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी हिमपात के बाद जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर तीन दिन तक वाहनों की आवाजाही बंद रहने के बाद आज एक तरफ से यातायात फिर शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
राज्य में पड़ रही कडा़के की सर्दी के बीच जम्मू से आवश्यक वस्तुओं के साथ ट्रक तथा अन्य वाहनों को यहां आने की अनुमति दी गई।
जाम नहीं लगे इसके लिए यहां से जम्मू के रास्ते किसी वाहन को चलने की इजाजत नहीं दी गई है। सीमा सड़क संगठन के जवानों ने इस मार्ग को गुरूवार को ही यातायात के लिये साफ कर दिया था।
विज्ञापन
भारी बर्फबारी के बाद इस मार्ग को 31 दिसम्बर को बंद कर दिया गया था।
6000 किमी सड़कों से हटाई बर्फ, हालत अब भी बुरे
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है हालांकि कई स्थानों पर धुंध छायी रहेगी।
श्रीनगर तथा आसपास के इलाकों में नल का पानी जम गया है। स्की रिसार्ट गुलमर्ग घाटी में सबसे अधिक ठंडा रहा और वहां तापमान शून्य से नीचे 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
कारगिल में सबसे अधिक ठंड रही और वहां तापमान शून्य से नीचे 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह में तापमान शून्य से नीचे 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।