{"_id":"f7f77d0c8ed07c4b482b42729435c2a5","slug":"jammu-police-did-for-only-terrorist-not-pakistan-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चेती पुलिस, पुंछ हमले में सिर्फ आतंकियों पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चेती पुलिस, पुंछ हमले में सिर्फ आतंकियों पर FIR
राजोरी/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ हमले में पाकिस्तानी सैनिकों के शामिल होने की रक्षा मंत्री एके एंटनी की सफाई के बावजूद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सिर्फ आतंकियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने संसद में स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारतीय सैनिकों को मारने आए पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के 20 हमलावरों के दल में पाक सैनिक भी थे।
विज्ञापन
वैसे जम्मू-कश्मीर पुलिस को अभी भी संदेह है कि मारने आए दल में पाक सैनिक थे। सेना की 21 बिहार रेजिमेंट ने पुंछ के सिटी थाने में यह मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुंछ सिटी पुलिस के मुताबिक, एफआईआर नंबर 113 में 302, 120-बी (साजिश के तहत) 7/25, 26/27 (गैर कानूनी तरीके से हथियारों का इस्तेमाल, आर्म्स एक्ट), 2/3 (इम्को) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि हमला सिर्फ आतंकियों ने किया, पाक सेना ने नहीं।
राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी, दानिश राणा ने कहा कि जो कुछ भी सेना की तरफ से एफआईआर में लिखवाया गया है, हमने वहीं दर्ज किया है। अब हमलावरों में पाकिस्तानी सेना के जवान थे या नहीं, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
रक्षा मंत्री ने पुंछ घटना के बाद बयान दिया था कि 20 आतंकियों के दल ने पुंछ के चक्का दा बाग क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुसकर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी।
इनमें कुछ ने पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहनी हुई थी। इस बयान का देश भर में विरोध हुआ।
बाद में रक्षा मंत्री ने माना कि उनसे गलती हुई है। उन्होंने संसद में फिर से बयान दिया कि पांच भारतीय जवानों को शहीद करने वालों में पाक सैनिक भी थे।