{"_id":"5711f69b4f1c1b583a4a6ac6","slug":"jammu-lakhanpur-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-लखनपुर टोल प्लाजा को अभी और समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-लखनपुर टोल प्लाजा को अभी और समय
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के जम्मू-लखनपुर रूट पर प्रस्तावित दो प्लाजा सक्रिय होने में अभी महीनों समय लग सकता है। पिछले दिनों राज्यपाल एनएन वोहरा ने लखनपुर और ठंडी खुई के नजदीक टोल प्लाजा स्थापित कर जल्द टोल वसूलने की हिदायत जारी की थी। इसे राज्यपाल की मंजूरी के तौर पर लिया गया, लेकिन नई सरकार गठन की वजह से अब कैबिनेट मंजूरी के बाद ही ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
एनएचएआई के सूत्रों ने बताया कि कठुआ जिले के सेहस्वां इलाके में बनाकर हटाए गए टोल प्लाजा की जगह लखनपुर तय हो चुकी है। इसी तरह से सांबा जिले के ठंडी खुई इलाके में बनाया गया टोल प्लाजा भी हटा दिया गया, लेकिन इस टोल प्लाजा की लोकेशन नहीं बदलेगी। राज्य सरकार के साथ बरसों से चल रही बातचीत के बाद जम्मू लखनपुर रूट के प्रस्तावित टोल प्लाजा के लिए आखिरकार लखनपुर और ठंडी खुई की लोकेशन को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने पिछले दिनों ही दोनों प्रस्तावित स्थानों पर टोल वसूलने की व्यवस्था को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए थे। अथारिटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई सरकार के गठन से अब कैबिनेट के अधिकृत संकेत के बाद ही काम शुरू होगा। इसके बाद न्यूनतम तीन महीने का समय लगेगा, जिसके बाद ही टोल वसूलना मुमकिन होगा।
विज्ञापन
पहले चरण में अस्थायी पोस्टें बनेंगी, जिसके बाद बन की तर्ज पर मुकम्मल टोल प्लाजा निर्मित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कठुआ जिले के सेहस्वां इलाके में मार्च 2013 में हाईवे टोल पोस्ट को सक्रिय किया गया था। तत्कालीन टेंडर के तहत हाईवे अथारिटी को रोजाना 11 लाख का राजस्व मिलना था, जिसे अथारिटी द्वारा हाईवे की मरम्मत और देखरेख पर खर्च किया जाना था।