{"_id":"617633f823197b3a9c1d2af4","slug":"jammu-kashmir-weather-improves-jammu-srinagar-highway-open-one-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मौसम में सुधार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मौसम में सुधार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा खुला
Mon, 25 Oct 2021 10:05 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:05 AM IST
सार
मुगल रोड बंद, कटड़ा में चार व पहलगाम में दो और बटोत में दो एमएम बारिश रिकार्ड। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश व ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम में सुधार आया। हालांकि कुछ जिलो में बारिश भी हुई और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में हल्की बर्फबारी हुई है। प्रशासन ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को एकतरफा बहाल करवा दिया हैं। मुगल रोड अभी बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि बूंदाबांदी ही हुई। कटड़ा में चार एमएम बारिश शाम साढ़े पांच बजे तक रिकार्ड की गई। पहलगाम के पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के अलावा दो एमएम बारिश भी हुई। बटोत में भी दो एमएम बारिश हुई है। बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
सामान्य से कई डिग्री कम तापमान लगभग हर जिले में रिकार्ड हुआ है। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री कम 22. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में अधिकतम तापमान 19. 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री कम है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: श्रीनगर के खीर भवानी मंदिर में पूजा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 14 डिग्री लुढ़क कर 4. 4 उिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 12 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 अक्तूबर से प्रदेश के मौसम में सुधार आ जाएगा और कुछ एक इलाकों में छोड़कर अधिकतम स्थानों पर मौसम साफ ही रहेगा। यह सिलसिला आगामी दिनों में भी चलेगा।