फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Rajendra's fifth gold in the national wushu competition, four senior and five junior players selected for the national camp

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय वुशू स्पर्धा में राजेंद्र की झोली में पांचवां स्वर्ण, चार सीनियर और पांच जूनियर खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन 

Thu, 16 Dec 2021 11:56 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 16 Dec 2021 11:56 AM IST
सार

चैंपियनशिप में राजेंद्र सिंह ने लगातार पांचवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर अपने रिकॉर्ड को कायम रखा। स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर प्रयाय कर रही है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Rajendra's fifth gold in the national wushu competition, four senior and five junior players selected for the national camp
वुशू प्रतियोगिता(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30वीं सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर की सीनियर वुशु टीम ने सात पदक झटके। पुलिस अकादमी भोपाल में चार से 10 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में देश भर से 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चैंपियनशिप में राजेंद्र सिंह ने लगातार पांचवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर अपने रिकॉर्ड को कायम रखा। वहीं, रिया चिब ने रजत पदक, इशांत सिंह, शौकत, मकसूद, अभिजीत सलाथिया और नवीद फारूक ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर पद तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।

विज्ञापन


स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले पांच जूनियर और चार सीनियर वुशू खिलाड़ियों का युवा एशियाई खेलों, जो दिसंबर 2022 और 19वें एशियाई खेलों, जो सितंबर 2022 के लिए राष्ट्रीय वुशु कोचिंग शिविर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सराफ ने कहा विजेता खिलाड़ियों को इस शुभकामनाएं दी और स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग की भी प्रशंसा की। कुलदीप हांडू (द्रोणाचार्य अवार्डी) ने भी सरकार को धन्यवाद दिया। स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर प्रयाय कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तारबंदी के पार 19 साल बाद खेत में पहुंचे किसान, मिट्टी को चूमकर दौड़ाए ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जसमीत ने 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पद
जम्मू। एमवी इंटरनेशनल स्कूल जम्मू की 8वीं कक्षा की छात्रा जसमीत कौर ने अंडर-14 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से सांबा में आयोजित प्रतियोगिता में जसमीत ने पदक जीता है। जसमीत एथलेटिक्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं और पहले भी क्रॉस कंट्री दौड़ में भी पदक जीता था। स्कूल प्रबंधन और कर्मचारियों ने उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed