फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Pakistan engaged in a conspiracy to keep terrorism alive, travel from Leh to Pangog lake decreased by 41 km

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद जीवित रखने की साजिश में जुटा पाकिस्तान, लेह से पैंगोग झील की यात्रा हुई 41 किमी कम समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Wed, 01 Sep 2021 04:21 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 01 Sep 2021 04:21 PM IST
सार

नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम के जरिये अपनी छवि सुधारने में जुटा पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को हर कीमत पर जिंदा रखना चाहता है। वहीं लेह को पैंगोंग झील से जोड़ने वाली सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दुनिया के सबसे ऊंचे वाहन चलाने वाले योग्य सड़क का उद्घाटन लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कर दिया है। साथ ही नेकां प्रमुख तथा सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पहली बार स्वीकार किया है कि 2018 के पंचायत चुनाव में न लड़ना पार्टी की बड़ी भूल थी।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Pakistan engaged in a conspiracy to keep terrorism alive, travel from Leh to Pangog lake decreased by 41 km
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम के जरिये अपनी छवि सुधारने में जुटा पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को हर कीमत पर जिंदा रखना चाहता है। अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद बदली परिस्थितियों और सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई के कारण स्थानीय युवाओं का आतंकवाद से मोह भंग हो रहा है। यही कारण है कि आतंकी तंजीमों में स्थानीय युवाओं की भर्ती घटी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........

विज्ञापन


लेह को पैंगोंग झील से जोड़ने वाली सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दुनिया के सबसे ऊंचे वाहन चलाने वाले योग्य सड़क का उद्घाटन लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कर दिया है। 18600 फीट की ऊंचाई पर केला दर्रे से गुजरने वाला मार्ग दुनिया का सबसे मार्ग होगा। सांसद नामंग्याल ने कहा कि भारतीय सेना की 58 इंजीनियर रेजिमेंट द्वारा बनाई गई सड़क लेह (जंगिराल से तांगत्से) से केला दर्रे को पार कर, सुरम्य पैंगोंग झील तक 41 किलोमीटर की यात्रा को कम कर देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
विज्ञापन


नेकां प्रमुख तथा सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पहली बार स्वीकार किया है कि 2018 के पंचायत चुनाव में न लड़ना पार्टी की बड़ी भूल थी। चुनाव में पार्टी की भागीदारी न करने के लिए उन्होंने खेद जताया। कहा कि इसका उन्हें अफसोस है। हमें चुनाव लड़ना चाहिए था। वर्ष 2018 के पंचायत चुनाव का नेकां ने बहिष्कार किया था। साथ ही अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुए बीडीसी चुनाव में भी पार्टी ने भागीदारी नहीं की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को खोलने की तैयारियां जोरों पर हैं। क्लस्टर विवि में विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह जम्वाल ने बताया कि पूरा सितंबर प्रवेश प्रक्रिया में बीत जाएगा। एक अक्तूबर से विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कॉलेज में बुलाया जाएगा। कॉलेज के लगभग सभी स्टाफ और विद्यार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। जिनका नहीं हुआ है, उनके लिए कॉलेज अलग से स्लॉट बुक करा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........


शहर में बरसात के दौरान कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। कई सड़कों के बीच पड़े गड्ढों को एक साल से नहीं भरा गया है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईआईएम रोड, बिक्रम चौक, बेलीचराना, छन्नी रामा समेत कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। संबंधित विभाग इनकी सुध नहीं ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed