{"_id":"61b1bbb1b007f537b362f901","slug":"jammu-kashmir-number-will-be-available-after-scrutiny-of-applications-in-rto-and-arto-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में आवेदन की जांच के बाद मिलेगा नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में आवेदन की जांच के बाद मिलेगा नंबर
Thu, 09 Dec 2021 01:47 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:47 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में भारत सीरीज वाहनों का पंजीकरण शुरू। बीएच सीरीज में पंजीकरण का सबसे बड़ा लाभ ट्रांसफरेबल जॉब वाले लोगों को होगा, जो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते रहते हैं।
विज्ञापन
number plate
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत होने वाले वाहन अब बिना एनओसी के किसी भी राज्य में जा सकेंगी। प्रदेश सरकार ने बीएच (भारत) सीरीज की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सीरीज में वाहन का पंजीकरण करवाने के लिए डीलर प्वाइंट पर आवेदन करना पड़ेगा, जिसके बाद आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में आवेदन की जांच कर नंबर जारी किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर नंबर के मुकाबले भारत सीरीज में पंजीकरण करवाना महंगा होगा।
विज्ञापन
जेके नंबर के वाहनों का पंजीकरण 15 वर्षों के लिए होता है, जबकि भारत सीरीज में पंजीकरण दो वर्ष के लिए होगा और नौ फीसदी पंजीकरण शुल्क देना होगा। प्रदेश के विभिन्न वाहनों डीलर पर भारत सीरीज में पंजीकरण के लिए आवेदन हो रहे हैं। बीएच सीरीज में पंजीकरण का सबसे बड़ा लाभ ट्रांसफरेबल जॉब वाले लोगों को होगा, जो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते रहते हैं। अब इन लोगों को हर बार दूसरे राज्य में जाने पर अपने वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र को स्थानांतरित नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
भारत सीरीज नंबर लेने का तरीका
बीएच सीरीज का नंबर डीलर प्वाइंट से मिलेगा। इसके लिए डीलर प्वाइंट पर गाड़ी खरीदने से पहले आवेदन करना होगा। इस आवेदन को डीलर के पास से आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय भेजा जाएगा, जिसके बाद अनुमति मिलने के बाद नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : फुल मीटरिंग वाले फीडरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, कम होगा नुकसान
बीएच सीरीज में पंजीकरण करवाने की व्यवस्था शुरू हो गई है। वाहन मालिक डीलर प्वाइंट पर इस सीरीज के नंबर लेने के लिए आवेदन कर सकता। आवेदन की जांच आरटीओ और एसआरटीओ कार्यालयों में होगी। - धनंतर सिंह, आरटीओ जम्मू