फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Gupkar alliance will form a strategy on the proposal of the Delimitation Commission, many other issues will also be discussed

जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग के प्रस्ताव पर गुपकार गठबंधन बनाएगा रणनीति, कई अन्य मुद्दों पर भी होगी चर्चा

Tue, 21 Dec 2021 12:03 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 21 Dec 2021 12:03 PM IST
सार

बैठक से पहले गुपकार डिक्लेरेशन ने कहा कि बैठक में हम जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। हम परिसीमन आयोग के मसौदे पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Gupkar alliance will form a strategy on the proposal of the Delimitation Commission, many other issues will also be discussed
गुपकार गठबंधन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

परिसीमन आयोग के जम्मू संभाग में छह व कश्मीर संभाग में एक विधानसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर रणनीति तय करने के लिए गुपकार गठबंधन की मंगलवार को जम्मू में बैठक है। बैठक के बाद गुपकार गठबंधन के नेता प्रेस से भी वार्ता करेंगे। नेशनल कांफ्रेंस और गुपकार गठबंधन के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास पर होने वाली बैठक में परिसीमन आयोग के प्रसताव पर खासतौर से चर्चा होगी। बैठक से पहले गुपकार डिक्लेरेशन ने कहा कि बैठक में हम जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। हम परिसीमन आयोग के मसौदे पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


गुपकार गठबंधन में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, सीपीआई, सीपीआई (एम) और जम्मू-कश्मीर अवामी नेशनल कांफ्रेंस के नेता बैठक में शामिल होंगे। डॉ. फारूक अब्दुल्ला जोकि परिसीमन आयोग की बैठक में शामिल थे, वह गठबंधन के नेताओं को प्रस्ताव के मसौदे की जानकारी देंगे। पीडीपी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए पुंछ जिले से जम्मू पहुंच चुकी हैं।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: युवाओं को अवसर के लिए सरकार ने यूसीबी दुबई के साथ किया करार

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार परिसीमन आयोग के प्रस्ताव पर गुपकार गठबंधन में शामिल पार्टियां पहले से ही कड़ा ऐतराज जता चुकी हैं। ऐसे में गुपकार गठबंधन की बैठक में परिसीमन आयोग के प्रस्तावों के खिलाफ ही रणनीति तैयार होगी। यह तय है।

गुपकार परिसीमन प्रस्ताव के विरोध में एक को श्रीनगर में प्रदर्शन
परिसीमन आयोग के जम्मू संभाग में छह और कश्मीर संभाग में एक विधानसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर में सियासी पारा चढ़ गया है। गुपकार गठबंधन ने आयोग के इस ड्राफ्ट को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर में क्षेत्रीय और समुदाय स्तर पर दूरियां बढ़ेंगी। लोगों में विभाजन होगा। इसके विरोध में गठबंधन के दलों ने श्रीनगर में एक जनवरी को सुबह 11 बजे प्रदर्शन करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed