{"_id":"61e3f400d0701e3f9a7a831d","slug":"jammu-kashmir-fire-breaks-out-inside-sherwani-hall-in-baramulla-rescue-and-relief-work-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारामुला में शेरवानी हॉल के अंदर लगी आग, बचाव और राहत कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारामुला में शेरवानी हॉल के अंदर लगी आग, बचाव और राहत कार्य जारी
Sun, 16 Jan 2022 04:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 04:48 PM IST
सार
बारामुला जिले के प्रमुख शेरवानी हॉल में अचानक आग भड़क उठी। इस पर दमकल एवं आपातकालीन विभाग ने बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित शेरवानी हॉल के अंदर भीषण आग लग गई है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले इस हॉल में दोपहर बाद अचानक आग भड़क उठा। दमकल एवं आपातकालीन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 'शेरवानी हॉल' के अंदर आग लग गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। pic.twitter.com/PMWOuDWwt8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2022
विज्ञापन
चिनैनी के जंगल में लगी आग पर पाया गया काबू
चिनैनी के टंडार व सत्यालता के बीच जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इसके लिए दमकल विभाग और वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से सहयोग लिया था। शनिवार की शाम को टंडार व सत्यालता के जंगल में आग लग गई थी।
विज्ञापन
इससे वन संपदा को नुकसान के साथ जीव जंतु भी इसकी चपेट में आ गए थे। आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सभी के सहयोग से घंटों मश्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।