फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu-kashmir: Cheated of lakhs in the name of getting job in NHPC

जम्मू-कश्मीर: एनएचपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी

Fri, 17 Dec 2021 12:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 17 Dec 2021 12:04 PM IST
सार

नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी करने वाला आरोपी कश्मीर का रहने वाला है, जो अभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन
jammu-kashmir: Cheated of lakhs in the name of getting job in NHPC
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनएचपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर नवाबाद (जम्मू) पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोपी कश्मीर का रहने वाला है, जो अभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जम्मू के रहने वाले सजल सलाथिया और राकेश रंधावा ने पुलिस को शिकायत दी कि वे अपने एक दोस्त के जरिए कश्मीर के त्राल (पुलवामा) के रहने वाले हरमीत सिंह के संपर्क में आए थे। हरमीत ने खुद को एनएसपीसी का अधिकारी बताया और कहा कि एनएचपीसी में बड़े स्तर पर नौकरियां निकलने वाली हैं। वह इसमें नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू एयरपोर्ट से अगस्त के बाद से प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री कर रहे सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए आरोपी को चार लाख रुपये दिए गए, लेकिन अब उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। न ही उनको नौकरी मिली और न ही पैसे वापस मिल पा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में तहकीकात शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। आने वाले दिनों में कुछ और युवक भी थाने पहुंच सकते हैं, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने कई और युवकों के साथ भी ठगी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed